Retirement Age Latest News: देश भर के जितने भी रिटायर कर्मचारी हैं वह उम्र सीमा में बढोत्तरी की काफी लंबे समय से मांग भी कर रहे हैं और सभी कर्मचारियों का यहां पर कहना है कि आज के समय में 60 वर्ष की उम्र में ही सेवा समाप्त कर दिया जाता है। लेकिन अभी यह बिल्कुल भी उचित नहीं है इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के न्यायिक सेवा संघ एक बार फिर से एक्टिव हो चुके हैं। उन्होंने राज्य सरकार से यह भी मांग किया है कि उनके रिटायरमेंट की उम्र सीमा में बढ़ोतरी कर दिया जाए। रिटायरमेंट उम्र सीमा बढोत्तरी की कर्मचारी काफी लंबे समय से मांग कर रहे हैं। न्यायिक सेवा संघ के महासचिव हरेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा इस मुद्दे को लेकर राज्य के मुख्य सचिव औपचारिक पत्र भी भेज दिया है। जिसमें उन्होंने यह भी कहा है कि इससे पहले भी वह 2021 में सरकार से मांग किए थे।
उम्र सीमा इतने वर्ष किए जाने की मांग
संघ महासचिव के द्वारा यह कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा तेलंगाना सरकार को यह इजाजत दिया गया है कि जिला न्यायालय में जितने भी काम करने वाले न्याय के अधिकारी हैं उनकी उम्र सीमा बढ़ाते हुए 61 वर्ष किया जा सकता है। उच्च न्यायालय ने ऐसे ही मामले में मध्य प्रदेश सरकार को भी विचार किए जाने का एक आदेश जारी किया है। हरेंद्र बहादुर सिंह का पूरा उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश में 1000 से ज्यादा जो न्यायिक पर वर्तमान में खाली है। यदि सरकार सेवारत की उम्र सीमा बढ़ा देती है तो इसकी जो कमी है वह दूर हो जाएगी और साथ ही उनके अनुभवों का लाभ भी विभाग को मिल पाएगा।
अभी सिर्फ इतनी है रिटायरमेंट की उम्र सीमा
सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट उम्र सीमा कितना है यह आपको जान लेना जरूरी है। जैसे कि वर्तमान में अधिकतर राज्यों में विभागों में सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा 60 वर्ष निर्धारित किया गया है। वहीं पर न्यायिक सेवा में रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाए जाने की मांग इसलिए हो रही है क्योंकि नायक सेवा संघ का यहां पर कहना है कि अनुभव और पद रिक्तियों को देखते हुए उम्र सीमा बढ़ाया जाना चाहिए। ताकि कुशल अधिकारियों की जो सेवाएं और लंबे समय तक यहां पर ली जा सके। तेलंगाना में जजों के रिटायरमेंट सीमा बढ़ा दिया गया है और सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद तेलंगाना सरकार के माध्यम से जिला न्यायालय में जितने भी काम कर रहे हैं उनके रिटायरमेंट उम्र सीमा 61 वर्ष कर दिया गया है।
रिटायरमेंट उम्र सीमा 62 वर्ष पर क्या है पूरी सच्चाई
रिटायरमेंट उम्र सीमा 62 वर्ष पर पूरी जानकारी आपको बताया जाने वाला है। रिटायरमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पोस्ट में यहां पूरी तरह से दावा किया जा रहा है कि सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट की सीमा बढ़ाते हुए 60 वर्ष से 62 वर्ष कर दिया है जो कि 1 अप्रैल से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सेवारत की उम्र में 2 वर्ष किया बढ़ोतरी किया गया है और इस पोस्ट के अनुसार अब सरकारी कर्मचारी 60 की बजाय 62 वर्ष में रिटायर किए जाएंगे। लेकिन पीआईबी फैक्ट यानी कि प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो फैक्ट चेक में एक पोस्ट में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को रिटायरमेंट उम्र सीमा में 2 वर्ष बढोत्तरी करते हुए 62 वर्ष कर दिया है। इससे कम अनुभवी कर्मचारियों को विभाग का फायदा मिल सके और वायरल पोस्ट की सच्चाई है कि पीआईबी फैट ने इसे फेक न्यूज़ करार दिया है और इस दावे को फर्जी बताया है जिसमें कोई भी सच्चाई नहीं है।